ईरान में विरोध प्रदर्शन को लेकर ईरानी सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई ने ट्रंप पर साधा निशाना

Spread the love

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई का कहना है कि प्रदर्शनकारी ‘अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं.’

आज सुबह समर्थकों से बात करते हुए, ख़ामेनेई ने प्रदर्शनकारियों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को “खुश करने” की कोशिश करने वाले “उपद्रवियों का एक समूह” कहकर ख़ारिज कर दिया.

राष्ट्रीय टीवी पर प्रसारित एक वीडियो संबोधन में ख़ामेनेई ने कहा कि, “तेहरान और अन्य स्थानों पर कुछ उपद्रवी निकले और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए अपने ही देश की इमारतों को नष्ट कर दिया.”

“ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने यह बेतुका दावा किया है कि वे आप दंगाईयों और देश के लिए हानिकारक लोगों का समर्थन करते हैं. अगर वे सक्षम हैं, तो उन्हें अपना देश खुद चलाना चाहिए.”

1989 से सत्ता में रहे ईरानी नेता ने आगे कहा कि ट्रंप के हाथ “12 दिनों के युद्ध [ इज़राइल के साथ ] के दौरान शहीद हुए एक हज़ार से अधिक ईरानियों के खून से सने हैं.”

“अनुभवहीन और लापरवाह लोगों का एक समूह उसपर विश्वाश है और उसकी इच्छाओं के अनुसार कार्य करता है. वे उसे प्रसन्न करने के लिए कूड़ेदानों में आग लगा देते हैं. “वे आगे कहते हैं.

“सभी को यह पता होना चाहिए कि इस्लामी गणराज्य कई लाखों सम्मानित लोगों के खून से सत्ता में आया है और जो लोग इस बात से इनकार करते हैं, उनके सामने यह पीछे नहीं हटेगा.”

•बता दें कि ट्रंप लंबे समय से ईरानी शासन के मुखर विरोधी रहे हैं और उन्होंने विरोध प्रदर्शनों में नागरिकों की हत्या होने कि स्थिति में अमेरिका को हस्तक्षेप करने का वादा किया था.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…