प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस 3’ से सम्मानित किया गया.

सर्वोच्च सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, वहां की सरकार और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने कहा, “सम्मान के लिए आपका, साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का हृदय से हार्दिक अभिनंदन और आभार व्यक्त करता हूं. यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है. यह उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का सम्मान है.”

आगे कहा, “यह हमारे सांस्कृतिक भाईचारे और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की विचारधारा का सम्मान है. मैं ये सम्मान भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और हमारी पारस्परिक समझ को समर्पित करता हूं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त साइप्रस के दौरे पर हैं. इसके बाद पीएम मोदी कनाडा में होने वाले G7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देना!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स और मैंने भारत और साइप्रस के बीच वाणिज्यिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अग्रणी सीईओ के साथ बातचीत की.”

नवाचार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं. मैंने पिछले दशक में भारत के सुधार पथ के बारे में भी बात की.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे