जम्मू-कश्मीर: भारत-पाकिस्तान सीजफ़ायर के बाद जम्मू में कैसा है हालात

जम्मू में रविवार सुबह हालात सामान्य नजर आए. लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले, और कुछ दुकानें भी खुलीं सड़कों पर लोगों का आवाजाही शुरू हुई.

बीती शनिवार रात भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी जम्मू के स्थानीय निवासियों ने अपने घरों के आस-पास ड्रॉन्स उड़ते देखें.

जम्मू के सीमावर्ती इलाकों के कई स्थानीय निवासियों ने भी अपने इलाकों में ड्रोन उड़ते हुए देखें.

पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसे गांव से फोन कर लोगों ने बताया कि संघर्ष विराम के कुछ समय बाद भी उनके घर के आसपास हल्की गोलीबार की आवाजें भी सुनाई दी.

राजौरी से भी कुछ निवासियों ने नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन देखे जाने की पुष्टि की.

उनका कहना था कि यह ड्रोन काफी देर तक आसमान में मंडराते रहें. हालांकि कुछ घंटे के बाद ये गतिविधियां थम गई.

भारत सरकार की ओर से देर रात प्रेस ब्रीफिंग की गई जिसमें सरकार ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से कुछ ड्रोन और हल्की गोलीबारी की घटनाएं हुई थी. हालांकि, इसके बाद स्थिति शांत हो गई.

रविवार सुबह एक बार फिर स्थानीय निवासियों से बात की तो उन्होंने बताया की पूरी रात शांति से गुजरी.

सीमा के पास कुछ गोलाबारी के बाद अब तक किसी जान-माल या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है.

फिलहाल, जम्मू और आसपास के इलाकों में स्थिति सामान्य सा हो गया है और लोग रोजमर्रा की जिंदगी गुजारने के लिए लौटते हुए दिख रहे हैं.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे