वायु सेना ने कहा पाकिस्तान पर ऑपरेशन अभी भी जारी है

भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दिया है कि भारतीय वायु सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है और समय आने पर इस पर अधिक जानकारी दी जाएगी.

भारतीय वायु सेना ने रविवार दोपहर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में सफलतापूर्वक अपने निर्धारित कामों को सटीकता और पेशेवराना अंदाज में ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इन ऑपरेशनों को राष्ट्रीय उद्देश्यों के लिहाज से सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किया गया.”

“वायु सेना ने कहा ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए आगे अधिक जानकारी दी जाएगी. भारतीय वायु सेना सभी से अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचने का अनुरोध करती है.”

पहलगाम हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहरा बढ़ गया था.

इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हमले की बात कही थी.

शनिवार की शाम को भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच सीजफ़ायर की घोषणा हुई थी.

भारतीय वायु सेना ने ये भी कहा कि हमने पेशेवराना अंदाज में ऑपरेशन को अंजाम दिया है.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…