जम्मू-कश्मीर में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 10 जवानों की मौत और 10 घायल

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भदेरवाह चंबा रोड पर सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 10 जवानों की मौत गई और 10 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, “भदेरवाह के खानी टॉप इलाके में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद तत्काल बचाव और राहत अभियान शुरू किया गया. इस दुर्घटना में वाहन में सवार सेना के जवान घायल हो गए.”

दुर्घटना के तुरंत बाद, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और दुर्गम भूभाग और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बावजूद बचाव कार्य शुरू किया गया.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, “भदेरवाह चंबा रोड पर सेना के वाहन के साथ हुई दुःखद दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है, जिसमें 10 जवानों ने अपनी जान गंवाई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कमांड अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया है.”

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय की ओर से भी सोशल मीडिया एक्स पर लिखकर इस घटना पर संवेदना जताई गई है.

उप राज्यपाल ने लिखा, “डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 बहादुर जवानों की मृत्यु से हम अत्यंत दुखी हैं. हम अपने वीर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को सदा याद रखेंगे.”

घायल हुए 10 जवानों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में विशेष चिकित्सा उपचार के लिए जवानों को एयरलिफ्ट के द्वारा कमांड अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया है.


Spread the love
  • Related Posts

    राजपाल यादव की मदद के लिए सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद ने बढ़ाया हांथ

    Spread the love

    Spread the loveसलमान खान और अजय देवगन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने राजपाल यादव का समर्थन किया है. चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने पिछले सप्ताह…


    Spread the love

    प्लेन क्रैश में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और पांच लोगों कि मौत हो गई

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र: बारामती में प्लेन क्रैश होने कि वजह से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों कि मौत हो गई है. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…