ट्रेन की तत्काल टिकट बुकिंग के लिए रेल मंत्रालय ने नियमों में किया बदलाव

Spread the love

रेलवे विभाग की ओर से अब तत्काल टिकट बुक करने पर आधार वेरीफाई करना अनिवार्य कर दिया गया है. यह नियम जून 2025 के अंत तक लागू हो सकता है. IRCTC पोर्टल के जरिए तत्काल टिकट बुक करने वाले सभी यूजर्स पर लागू होगा.

रेलवे बोर्ड ने 10 जून को एक घोषणा जारी कर कहा कि यह बदलाव आम मुसाफिरों के फायदे के लिए किया गया है.

इस घोषणा के मुताबिक 1 जुलाई 2025 से आधार ऑथेंटिकेटेड यूजर्स ही इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन IRCTC की वेबसाइट या इसके ऐप के जरिए तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे.

इसका मतलब है कि 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपको अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक करना होगा.

इसके अलावा घोषणा में कहा गया है कि 15 जुलाई से रेलवे की टिकट काउंटर या अधिकृत एजेंट से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार बेस्ड ओटीपी जरूरी होगा. यानी की ओटीपी से ऑथेंटिकेट होने के बाद ही तत्काल टिकट बुक हो पाएगा.

घोषणा में ये भी कहा गया कि रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के शुरुआती आधे घंटे तक एसी या नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग नहीं कर पाएंगे.

इसका मतलब है कि जिस दिन किसी ट्रेन की तत्काल बुकिंग शुरू होगी उस दिन रेलवे के अधिकृत एजेंट सुबह 10:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक एसी क्लास के लिए और 11:00 बजे से 11:30 बजे तक नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे.

रेल मंत्रालय में फैसले लेने वाले रेलवे बोर्ड ने इसके लिए रेलवे की वेबसाइट को संभालने वाले क्रिस CRIS और IRCTC को जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं.

आपको तत्काल टिकट नहीं मिल पाने का एक बड़ा कारण फर्जी बुकिंग है. अब इसी समस्या से निपटने के लिए सरकार ने नियम बनाया है. ये नियम जून के अंत तक लागू हो सकता है.

आधार ऑथेंटिकेट अनिवार्य होने के बाद तत्काल टिकट मिलने की संभावना ज्यादा बढ़ जाएगी, क्योंकि फर्जी टिकट बुकिंग रुकेगी और सिर्फ वैलिड यूजर्स ही इसकी बुकिंग कर पाएंगे.


Spread the love
  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    Spread the love

    Spread the loveअभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का…


    Spread the love

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है.…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…