डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान सीजफ़ायर बयान पर, सचिन पायलट ने कहा

Spread the love

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति सीजफ़ायर पर बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं भारतीय थल सेना और वायु सेना, हमारे सैनिकों का जो प्रक्रम और शौर्य है, मैं उसको सलाम करना चाहता हूं. भारतीय सेना ने एक बार दोबारा कर दिखाया है कि वो दुनिया की सर्वोत्तम सेनाओं में से एक हैं.”

सचिन पायलट ने ये भी कहा कि पिछले 24 घंटे में घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला है और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा सीजफ़ायर की घोषणा किया जाना हैरान करने वाला है.

पायलट ने आगे कहा, “हम सबको बड़ा आश्चर्य हुआ जब सीजफ़ायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की. शायद यह पहली बार है कि इस प्रकार की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने की हो.”

सचिन पायलट ने ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पोस्ट पर जोर देते हुए कहा कि ‘इसमें जो बातें कही गई हैं, वो भारत और पाकिस्तान के मसले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने के संकेत देती हैं.’

सचिन पायलट कांग्रेस महासचिव ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.


Spread the love
  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    Spread the love

    Spread the loveअभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का…


    Spread the love

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है.…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…