बड़े भाई तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकालने पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

Spread the love

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटा तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है. इस फैसले को लेकर छोटे भाई तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. लालू यादव ने कहा अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी.

अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “हमें ये सब चीजें नहीं अच्छा लगता है न हम इसे बर्दाश्त करते हैं.”

हम अपना काम कर रहे हैं, बिहार के प्रति हम समर्पित है. हम जनता के सुख-दुख में भाग ले रहे हैं और जनता के मुद्दे को उठा रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा, “जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग होता है. क्योंकि वह बड़े हैं. निजी जीवन के निर्णय लेने का उनकाे अधिकार है. क्या सही होगा और क्या नुकसान होगा ये निर्णय वह खुद लें.”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष (लालू प्रसाद यादव) दल के नेता ने अपने ट्वीट के माध्यम से अपनी भावनाएं स्पष्ट कर दी हैं. हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते हैं और न हम बर्दाश्त कर सकते हैं.”

तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया था, जिसे लेकर विपक्ष ने आरजेडी पर निशाना साधा था.

इसके बाद तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, “मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है, मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.”


Spread the love
  • Related Posts

    राजपाल यादव की मदद के लिए सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद ने बढ़ाया हांथ

    Spread the love

    Spread the loveसलमान खान और अजय देवगन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने राजपाल यादव का समर्थन किया है. चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने पिछले सप्ताह…


    Spread the love

    प्लेन क्रैश में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और पांच लोगों कि मौत हो गई

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र: बारामती में प्लेन क्रैश होने कि वजह से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों कि मौत हो गई है. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…