
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैभव सूर्यवंशी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की साथ में वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी थें. वैभव आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं.
वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेटर सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई. उनके क्रिकेट कौशल की पुरे देश में प्रशंसा हो रही है. उनको भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने कौन से रिकॉर्ड बनाए
• गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया.
• आईपीएल इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले भारतीय.
• आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले क्रिकेटर (पहले क्रिस गेल-30 गेंद में शतक)
• T20 में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर.

आईपीएल के 18वें सीजन के एक मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर एक शानदार शतक बनाया था जो की आईपीएल में किसी भारतीय क्रिकेटर का सबसे तेज शतक है.
वैभव सूर्यवंशी ने जब 30 गेंदों में शतक बनाया था तब से वैभव का पूरे देश में चर्चा बहुत हुई थी.








