मॉक ड्रिल क्या और कैसे होता है, झारखंड में आज कहां-कहां मॉक ड्रिल हुआ जानिए

झारखंड के राजधानी रांची समेत कई जगहों पर मॉक ड्रिल किया गया है. चलिए जानते हैं मॉक ड्रिल क्या होता है. सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर रांची का डीसी मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी दी है.

नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल: आज दिनांक 7 मई 2025 को डोरंडा रांची क्षेत्र में शाम 4:00 से 7:00 तक होगा.

आम नागरिकों से अपील है, कि हुए मॉक ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं.

आम नागरिक मॉक ड्रिल के दौरान अपने घरों के बिजली बंद रखें.

सायरन की आवाज आने से बिल्कुल नहीं घबराए.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं.

यह आपात स्थिति में आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए है. आइए, जाने कैसे रहें तैयार:

सायरन को समझें: हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का मतलब जानें. नागरिक सुरक्षा कार्यकर्ता आपको इसका प्रशिक्षण देंगे.

प्रशिक्षण में हिस्सा लें: नागरिकों और छात्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र होंगे. हमले से बचाव के तरीके सीखें.

क्रैश ब्लैकआउट: शहर की बिजली एक साथ बंद हो सकती है ताकि हवाई हमले से बचा जा सके. घबराएं नहीं, यह सुरक्षा के लिए है.

महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा: हमले की स्थिति में संयंत्रों और प्रतिष्ठानों को छिपाने की योजना को समझें.

निकासी योजना: आपातकाल में सुरक्षित निकासी के लिए मॉक ड्रिल में हिस्सा लें.

अपनी सुरक्षा, अपनी जिम्मेदारी!

जागरूक रहें, सुरक्षित रहें.

यह झारखंड की उन स्थानों की सूची है जहां आज यानी 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित किए गए हैं.

बोकारो, गोमिया, रांची, जमशेदपुर, साहिबगंज एवं गोड्डा में मॉक ड्रिल आयोजित हुआ है. यह जानकारी झामुमो के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट लिखा था.

डीआईजी-सह-वरिय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन सिन्हा द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया.

मॉक ड्रिल के संबंध में मीडिया को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई.

जिला प्रशासन की आम जनों से अपील डोरंडा क्षेत्र के लोगों से अपील है कि मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए अभ्यास मात्र है, इस दौरान सायरन बजने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने डोरंडा क्षेत्र के लोगों से मॉक ड्रिल के दौरान अपने-अपने घरों के लाइट्स बंद रखने की अपील की है. लोगों से अपने वाहन के लाइट और जनरेटर आदि भी बंद रखने का आह्वान किया गया है.

जिला वासियों से अनुरोध है कि वह घबराएं नहीं और भाग लेने वाले अधिकारियों को पूरा सहयोग दें. यह एक पूर्व निर्धारित और नियंत्रित अभ्यास है जिसका उद्देश्य जन जागरूकता और अंतर-एजेंसी आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करना है.

ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

मॉक ड्रिल के दौरान अपराहन 4:00 बजे से अपराह्न 7:00 बजे तक डोरंडा क्षेत्र के लोगों के लिए ट्रैफिक हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होगी. जिला प्रशासन द्वारा डोरंडा क्षेत्र में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की अपील की गई है.

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है.

  • Related Posts

    रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों कि मौत

    झारखंड: रांची से एक मरीज को दिल्ली इलाज के लिए लेकर जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. विमान में मरीज समेत सात लोग सवार थे. झारखंड: के चतरा जिले…

    झारखंड सरकार में मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने ‘मोहम्मद दीपक’ को देंगे 2 लाख रूपये

    झारखंड सरकार में मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कोटद्वार के “मोहम्मद दीपक” को 2 लाख रूपये के साथ झारखंड में सम्मानित करने का ऐलान किया है. झारखंड सरकार में स्वास्थ्य,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…