सूत्रों के अनुसार, ट्रंप को ईरान के खिलाफ सैन्य और गुप्त विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई

Spread the love

सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कई तरह के खुफ़िया जानकारी दी गई है, जिसका इस्तेमाल ईरान में किया जा सकता है.

ये जानकारी अमेरिकी रक्षा विभाग के दो अधिकारियों ने सीबीएस न्यूज़ को बताया है.

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान में इस्तेमाल किए जाने वाले गुप्त और सैन्य उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला के बारे में जानकारी दी गई है.

सूत्रों के अनुसार, लंबी दूरी की मिसाइल हमले संभावित अमेरिकी हस्तक्षेप का एक विकल्प बने हुए हैं, लेकिन पेंटागन के अधिकारियों ने साइबर ऑपरेशन और मनोवैज्ञानिक अभियान जैसी प्रतिक्रियाओं का भी प्रस्ताव रखा है.

ट्रंप ने सोमवार को ईरान के साथ व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ की घोषणा की, जबकि मानवाधिकार समूहों का कहना है कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों के तीन हफ्तों में 600 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए हैं.

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि तेहरान के वाशिंगटन के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन “युद्ध के लिए भी तैयार” है.

सूत्रों के अनुसार, ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम मंगलवार को व्हाइट हाउस में ईरान के लिए विकल्पों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक आयोजित कर सकती है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रंप स्वयं बैठक में उपस्थित रहेंगे या नहीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि अगर प्रदर्शनकारी मारे जाते हैं तो उनकी सेना हस्तक्षेप करने के लिए “कड़े विकल्पों” पर विचार कर रही है. ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेताओं ने उन्हें “बातचीत के लिए” बुलाया था, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका को “बैठक से पहले ही कार्रवाई करनी पड़ सकती है.”

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत कर सकता है, लेकिन देश “युद्ध के लिए भी तैयार” है.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…