उमर ख़ालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिल पाई जमानत

दिल्ली दंगों के साज़िश के मामले में पूर्व जेएनयू स्टूडेंट उमर ख़ालिद और शरजील इमाम का सुप्रीम कोर्टी ने ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट सोमवार 5 जनवरी को’ 2020 दिल्ली दंगे मामले में सुनवाई कर रही थी. इस मामले में उमर ख़ालिद और शरजील इमाम को कोर्ट ने ज़मानत देने से इनकार कर दिया. हालांकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 5 अन्य अभियुक्तों को ज़मानत दे दी है.

इस मामले में 5 अन्य अभियुक्तों – गुलफ़िशा फ़ातिमा, मीरान हैदर, शिफ़ा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को ज़मानत मिली है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन 5 अभियुक्तों की तुलना में उमर ख़ालिद और शरजील इमाम की भूमिका अलग है. कोर्ट ने ये भी कहा कि शुरुआती सुबूतों से लगता है कि दोनों ने दंगों की योजना और रणनीति बनाने में शामिल थे.

साथ ही कोर्ट ने कहा कि इस आदेश के एक साल बाद या गवाहों की छानबीन पूरी होने के बाद उमर ख़ालिद और शरजील इमाम ज़मानत के लिए फिर से याचिका दाखिल कर सकते हैं.

अभियुक्तों की दलील थी कि वे 5 साल से जेल में हैं. फिर भी ट्रायल शुरू नहीं हुआ है.

उन्होंने ये भी कहा कि चूंकि इस मामले में कई अन्य अभियुक्तों को ज़मानत मिल चुकी है, इसलिए उन्हें भी ज़मानत दे देनी चाहिए.

उमर ख़ालिद और शरजील इमाम सभी 7 अभियुक्तों पर साल 2019 में CAA ( नागरिकता संशोधन कानून ) विरोध प्रदर्शनों की आड़ में फ़रवरी 2020 में दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साज़िश रचने का आरोप है.

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सितंबर में इन सभी 7 अभियुक्तों की ज़मानत याचिकाएं खारिज़ कर दी थी. उमर ख़ालिद और शरजील इमाम सितंबर 2020 से जेल में बंद हैं.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे