क्या महेंद्र सिंह धोनी IPL से रिटायर होने वाले हैं, इस सवाल पर धोनी ने क्या कहा?

MS धोनी के नेतृत्व वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL के इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेला. चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही IPL के इस सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है.

मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “हमारा सीजन अच्छा नहीं गया, लेकिन यह एक परफेक्ट प्रदर्शन में से एक था. इस सीजन हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं रही, लेकिन आज हमने कई अच्छे कैच लिए.”

धोनी ने रिटायर होने के सवाल पर कहा, “मेरे पास फैसला लेने के लिए 4-5 महीने हैं, कोई जल्दबाजी नहीं है. शरीर को फिट रखना जरूरी है.”

“अगर क्रिकेटर अपने प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगे तो उनमें से कुछ 22 साल की उम्र में ही संन्यास ले लेंगे. अब रांची जाऊंगा, थोड़ी बाइक राइड्स का लुत्फ़ उठाऊंगा.”

धोनी ने कहा, “मैं ये नहीं कह रहा हूं कि अब रिटायर हो रहा हूं और ये भी नहीं कह रहा हूं कि मैं वापस आ रहा हूं. मेरे पास काफी समय है. इस पर सोचूंगा और फिर फैसला लूंगा.”

अंततः महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान ने कहा कि मैं अभी इंडियन प्रीमियर लीग IPL से रिटायर नहीं हो रहा हूं.

  • Related Posts

    विराट कोहली वनडे आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान पर

    भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आईसीसी मेन्स रैंकिंग में ताजा अपडेट के अनुसार नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले वनडे में…

    शुभमन गिल को T-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्यों नहीं किया गया शामिल ?

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया टीम का खिलाड़ियों का नाम एलान कर दिया गया है. सबसे चौंकाने वाला फैसला ये है कि शुभमन गिल को टीम में जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे