ईरान के राष्ट्रपति ने कहा की परमाणु हथियार तेहरान की योजना का हिस्सा नहीं है

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इसराइली हमलों के बाद अपने रूसी समकक्ष से फोन पर बात करते हुए कहा की तेहरान परमाणु हथियार नहीं चाहता है.

ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पेजेशकियन ने व्लादिमीर पुतिन से कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान ने हमेशा यह कहा है कि वह परमाणु हथियार हासिल करने का प्रयास नहीं करता है और वह इस मुद्दे पर समक्ष अंतरराष्ट्रीय प्राधिकारियों को गारंटी देने के लिए हमेशा तैयार है.”

इसराइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया था.

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामीन नेतन्याहु ने कहा था कि इसराइल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करने के लिए हमारा एक टारगेटेड सैन्य अभियान है.

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक तेहरान और तेहरान के अलावा दूसरे शहरों में इसराइल ने रिहायशी इलाकों पर हमला किया था.

तब ईरानी मीडिया ने कहा था कि इसराइली हमले में 70 से ज्यादा लोग मारे गए और 320 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

इसराइली सेना ने कहा है कि ईरान ने इसराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…