इसराइली मंत्रालय ने कहा ईरान सोते हुए नागरिकों को निशाना बनाया

आज रात एक बार फिर ईरानी शासन ने जानबूझकर सोते हुए इसराइली नागरिकों को निशाना बनाया है.

इसराइली विदेश मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज रात ईरान के हमलों में 8 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं, 200 से ज्यादा लोग घायल हुएं और 35 लोग अभी भी लापता हैं.

मंत्रालय ने आगे कहा, “ईरान निर्दोषों को निशाना बनाता है. इसराइल दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी शासन को दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार हासिल करने से रोकने के लिए ईरान के परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बना रहा है.”

हम अपने लोगों की रक्षा के लिए जो भी करना होगा, करेंगे. इसराइल वही कर रहा है जो उसे करना चाहिए.

इससे पहले कहा, “लगातार दो रातों से ईरान की सरकार जानबूझकर इसराइल के स्कूलों, घरों और अस्पतालों को निशाना बना रही है, ताकि अधिकतम नागरिक हताहत हों.

इसराइल परमाणु प्रतिष्ठानों, सैन्य स्थलों और सैन्य नेताओं पर हमला करता है – नागरिकों पर नहीं.

एक पक्ष निर्दोष लोगों को निशाना बनाता है, जबकि दूसरा उनका बचाव करता है.

वहीं, ईरानी मीडिया का कहना है कि पिछले दो दिनों में इसराइली हमलों में कम से कम 80 लोग मारे गए हैं, जिनमें मरने वालों में 20 बच्चे भी शामिल हैं और 800 अन्य घायल हुए हैं.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…