अमेरिकी हमलों पर ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने निंदा की और कहा

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया है अमेरिकी हमले पर ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) ने हमलों की निंदा की है.

ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर अमेरिका द्वारा हमला किया गया है.

एईओआई ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी (आईएईए) की भी आलोचना की और कहा कि आईएईए इस पूरे मामले में ‘बिल्कुल उदासीन रहा और इसमें उसकी भी मिली-भगत रही है.’

इसके अलावा एईओआई ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि ‘वे इन हमलों की निंदा करें और ईरान के पक्ष का समर्थन करें.’

एईओआई ने यह भी कहा कि ‘दुश्मनों की दुर्भावनापूर्ण योजनाओं के बावजूद’ वैज्ञानिक और विशेषज्ञ ईरान के परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाते रहेंगे.

अपने बयान में एईओआई ने कहा कि वह इन हमलों के बाद ‘आवश्यक कदम’ उठाएगी, जिनमें ‘कानूनी कार्रवाई’ भी शामिल होगी.

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि ईरान के “शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों” पर “अपमानजनक” अमेरिकी हमलों के “स्थायी परिणाम” होंगे.

ईरान का कहना है कि 13 जून को इसराइल द्वारा किए गए हमले के बाद से 400 से अधिक लोग मारे गए और 3,056 अन्य घायल हुए हैं.

वहीं, ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…