ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों का इसराइल की कुछ तस्वीर देखिये

Spread the love

ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा है कि ईरान ने बेन गुरियन एयरपोर्ट के अलावा कई जगहों को निशाना बनाया है.

इसके अलावा जिन अन्य जगहों पर हमला हुआ है, उनमें इसराइली सेना की मदद करने वाले केंद्र, सेना का कमांड और कंट्रोल ऑफिस और एक जैविक रिसर्च सेंटर शामिल है.

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, IRGC ने एलान किया है कि इसराइल पर किया गया ये हमला लंबी दूरी की मिसाइलों से किया गया है.

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं. इसराइल का कहना है कि इन हमलों में उसका पूरा सहयोग है

ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ कर दी है.

ट्रंप ने कहा, “हमने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर सफलतापूर्वक हमलों को अंजाम दिया है.”

ट्रंप ने आगे कहा, “फोर्डो पर ‘सारे बम’ गिराए गए हैं और सभी विमान सुरक्षित रूप से अमेरिका वापस लौट आएं.”

राॅयटर्स समाचार एजेंसी के मुताबिक इसराइली अधिकारियों ने इसराइली पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘कान’ को बताया कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए अमेरिकी हमलों में उनका पूरा सहयोग था.

माना जा रहा है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले में अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया है.

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने जानकारी दी है कि ईरान के तीनों परमाणु ठिकानों के पास के इलाकों में रेडिएशन का स्तर नहीं बढ़ा है.

ईरान के तीनों परमाणु ठिकानों, जिनमें फोर्डो भी शामिल है, आईएईए ने पुष्टि की है कि अभी तक वहां के आसपास के इलाकों में रेडिएशन बढ़ाने की कोई खबर नहीं है.

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) ने अमेरिका की ओर से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों की निंदा की थी.

इसराइली इमरजेंसी सर्विस मैगन डेविड एडोम MDA का कहना है कि रविवार को ईरान की ओर से किए गए हवाई हमलों में 16 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका के हमलों के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि कूटनीति का रास्ता पहले इसराइल ने बंद किया और फिर अमेरिका ने उसे खत्म कर दिया.

बीते सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर छठे दौर की बातचीत होनी थी, लेकिन इसराइल के हमले के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी.

बता दें की 2015 में हुए परमाणु समझौते से अमेरिका 2018 में बाहर हो गया था.

हमास ने अमेरिका की ओर से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों की निंदा की है.

इस आर्टिकल में दिखाए गए सभी फ़ोटो इसराइल के हाईफा और तेल अविव शहर का है.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…


    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…