
पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF के जवान के पूर्नम कुमार साव को बुधवार को भारत को सौंप दिया है. पंजाब में अटारी बॉर्डर पर 23 अप्रैल को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूर्नम कुमार साव को पकड़ कर हिरासत में ले लिया था.
BSF की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया, “आज BSF जवान पूर्णम कुमार साव, जो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे, आज जवान को संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, अमृतसर पर लगभग 10:30 बजे पाकिस्तान ने पूर्णम कुमार को भारत को सौंप दिया.
बयान में कहा गया, “यह हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार दिया गया है.”
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में चरमपंथी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया था और 7 मई को पाकिस्तान में भारत के तरफ से हवाई हमले के बाद हालात संघर्षपूर्ण हो गए थे.
10 मई 2025 भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिशें कर रहे हैं.