
इसराइल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया है. इस हमले में ईरान के रिवाॅल्युशनरी गॉर्ड के चीप हुसैन सलामी की इसराइली हमलें में मौत हो गई.
हुसैन सलामी की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने की है.
साथ ही ईरानी सरकारी टीवी ने इसराइली हमलों में मारे गए दो वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों के नाम बताएं हैं.
इसमें परमाणु ऊर्जा संगठन के पूर्व प्रमुख फिरेदून अब्बासी और तेहरान स्थित इस्लामी आजाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद मेहदी तेहरानची शामिल हैं.
2010 में तेहरान की एक सड़क पर फिरेदून अब्बासी का हत्या का प्रयास किया गया था. लेकिन दुश्मन ना कामयाब हो गए और वह बच गए थे.
इसराइल ने कहा है कि उसने ईरान के परमाणु कार्यक्रमों से जुड़े ठिकानों और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.
वहीं ईरान के बगदाद और तेहरान शहर में लगातार विस्फोट होने की आवाज़ गूंजती रही. वहां के स्थानीय लोगों ने भी विस्फोट होने की आवाज़ों को पुष्टि की.
इसराइल ने ईरान पर हमला करने के बाद. इसराइल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा इस आशंका को देखते हुए इसराइल में आपातकाल लागू कर दिया गया है.