ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान चाहता है कि वार्ता दोबारा ओमान में आयोजित की जाए और ओमान की मध्यस्थता में जारी रहे.
रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने एक ईरानी अधिकारी हवाले से कहा कि तेहरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ वार्ता को इस्तांबुल से ओमान में स्थानांतरित करने का फैसला किया ताकि यह ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ओमान की मध्यस्थता में शुरू हुई वार्ता की निरंतरता हो सके, जो 12 दिवसीय युद्ध से पहले शुरू हुई थी.
ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान ने शुरू से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह केवल अपने परमाणु कार्यक्रम पर ही चर्चा करेगा, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका चाहता था कि एजेंडा में अन्य विषयों को भी शामिल किया जाए.
एक क्षेत्रीय सूत्र ने बताया कि ईरान को इस बात की जानकारी थी कि इस्तांबुल में होने वाली वार्ता की तैयारियों के दौरान छेत्र के अन्य देशों को भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था.
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के माध्यम से जानकारी दी है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता “शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे” मस्कट में आयोजित होने वाली है.
उन्होंने आगे कहा, “सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए मैं अपने ओमनी भाइयों का आभारी हूँ.”