
इसराइली सेना ने कहा की ईरान इसराइल पर मिसाइल से हमला किया है. वहीं ईरान ने इसराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने की पुष्टि की है.
सेना ने कहा डिफेंस सिस्टम ईरान से आ रहे इस खतरे को रोकने की कोशिश कर रहा है.

इसराइली मीडिया आउटलेट हारेत्ज ने आपातकालीन सेवाओं का हवाला देते हुए बताया है कि कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं. (तेल अविव)

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि ईरान इसराइल को भारी चोट पहुंचाएगा. (तेल अविव)

इसराइली सेना ने कहा है कि लोगों को अगली सूचना मिलने तक घरों में ही रहें. (तेल अविव)

ईरानी मिसाइलों के परिणामस्वरूप तेल अविव की इमारतें.

एक जायोनी ईरान के मिसाइल से घायल होने के बाद खून से लथपथ होकर कब्जे वाले फलस्तीनी सड़कों पर लड़खड़ाता हुआ चल रहा.

ईरान ने मिसाइलों की बौछार के साथ इसराइल पर जवाबी हमला किया. फोटो में एक मिसाइल को तेल अविव पर गिरते हुए दिखा जा सकता है. यह हमला इसराइली हमलों के जवाब में किया गया था. जिसमें ईरान के शीर्ष सैन्य नेता और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए थे.