
झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक, लातेहार, लोहरदगा, सरायकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों को अलर्ट किया गया है.
मौसम विभाग ने ये भी कहा कि 13 से 15 जुलाई तक झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहेंगे तथा तेज हवाएं भी चल सकती है.
वहीं, 14 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम सहित 11 जिलों को अलर्ट जारी किया गया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
15 जुलाई को भी भारी बारिश होने की संभावना है. इस दिन देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भी बारिश हो सकती है.