
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा आज हमने इस इसराइली सरकार के साथ नए मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत स्थगित कर दी है.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है कहा, “ऐसी सरकार के साथ इन चर्चाओं को आगे बढ़ाना संभव नहीं है जो पश्चिमी तट और ग़ज़ा में घोर नीतियों का अनुसरण कर रही है.”
विदेश मंत्री डेविड ने यह बयान ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में ‘ग़ज़ा की बिगड़ती मानवीय स्थिति’ पर ब्रिटेन सरकार की प्रतिक्रिया बताते हुए दिया.
डेविड ने कहा, “हमने इस इसराइली सरकार के साथ नए मुक्त व्यापार पर बातचीत को निलंबित कर दिया है. हम 2030 तक के आपसी सहयोग के रोडमैप की भी अब दोबारा समीक्षा करेंगे.”
नेतन्याहू सरकार की कार्यवाइयों ने हमें ये ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर किया.
उन्होंने ग़ज़ा के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा की ग़ज़ा के लोग भुखमरी के कगार पर हैं और वहां मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है.
डेविड लैमी ने आगे कहा, ‘जो इसराइली लोग अभी भी हमास के कब्जे में हैं, उनकी जिंदगी भी गंभीर खतरे में है क्योंकि चारों तरफ लड़ाई जारी है.’
वहीं हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 87 लोगों की मौत हो चुकी है और 290 लोग घायल हुए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 से अब तक ग़ज़ा में 53,573 लोगों की मौत हो चुकी है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा बच्चों का है.