जब नेतन्याहू और ट्रंप गाजा की स्थिति पर चर्चा करने वाले हैं, उसी दौरान हमास ने पुष्टि की है कि इस साल की शुरुआत में उसके सैन्य विंग के प्रवक्ता, जिन्हें सार्वजनिक रूप से अबू ओबैदा के नाम से जाना जाता था, उनकी हत्या कर दी गई थी.
नकाबपोश प्रवक्ता जिसका असली नाम हुथैफा अल कहलौत था पिछले कुछ वर्षों में समूह का चेहरा बन गया था ,जो अक्सर इज़राइल कि खिलाफ़ सैन्य अभियानों की घोषणा करता था, समूह कि स्थिती को स्पष्ट करता था और अपने वीडियो संदेशों के माध्यम से गाजा में इज़राइली नुकसान का विवरण देता था.
इस हमले में इज़राइल ने अगस्त के अंत में उन्हें और उनके परिवार को मार डाला, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए.
हमास की सशस्त्र शाखा ने भी गाजा में अपने पूर्व प्रमुख मोहम्मद सिनवार और अन्य कमांडरों की हत्या की पुष्टि की, यह पुष्टि उसके नए प्रवक्ता द्वारा पढ़े गए एक बयान में की गई, जिसने अपना नाम बदलकर अबू ओबैदा रख लिया है.