निर्दोष लोगों की हत्या कुरान में लिखा है पूरी मानवता की हत्या के बराबर है- ओवैसी

Spread the love

असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) सांसद इस वक्त मध्य पूर्व के देशों में गए सर्वदलीय डेलिगेशन में शामिल हैं. ओवैसी बोले निर्दोष लोगों की हत्या पूरी मानवता की हत्या मानता है इस्लाम.

बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में सांसदो का एक प्रतिनिधिमंडल बहरीन पहुँचा. इस प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन के कुछ प्रमुख लोगों से बातचीत की.

इस बातचीत में शामिल हुए ‘AIMIM’ सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आतंकवादी संगठन भारत में निर्दोष लोगों की हत्या को सही बता रहे हैं. वह कुरान की आयतों का गलत संदर्भ दे रहे हैं. हमें इसे खत्म करना होगा.”

पहलगाम चरमपंथी हमले में निर्दोष 26 लोगों की हत्या और उसके बाद भारत की तरफ से हुई कार्रवाई को बताने के लिए बीजेपी सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में सांसदो का एक प्रतिनिधिमंडल कुवैत, सऊदी अरब, अल्जीरिया और बहरीन के दौरे पर गए हैं.

बहरीन में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आतंकवादियों ने हत्या करने समय धर्म का इस्तेमाल किया. इस्लाम मजहब (धर्म) आतंकवाद की निंदा करता है और कुरान में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है की निर्दोष लोगों की हत्या पूरी मानवता की हत्या के बराबर है.”

बता दें की इस प्रतिनिधिमंडल में जाने वाले सांसद असदुद्दीन ओवैसी, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद फांगनोन कोन्याक, सांसद रेखा शर्मा, सांसद सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल हैं.

बहरीन के साथ-साथ यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत और अल्जीरिया भी जाएंगे.


Spread the love
  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    Spread the love

    Spread the loveअभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का…


    Spread the love

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है.…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…