भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर क़तर ने क्या कहा?

Spread the love

कतर के विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान को कहा है कि बातचीत के जरिए तनाव कम करने की सलाह दी.

कतर देश ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता जताई है और इस संकट का राजनयिक समाधान निकालने के लिए अपील की है.

कतर के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर अपना बयान पोस्ट किया है.

बयान में कहा गया है, “भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव को लेकर कतर देश चिंतित है और दोनों देशों से आग्रह किया है कि वह इस संकट का हाल राजनयिक तरीके से खोजें.”

कतर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को तनाव कम करने के लिए बातचीत के रास्ते खोलने पर जोर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि दोनों देशों को सकारात्मक बातचीत के जरिए अनसुलझे मुद्दों को सुलझाना चाहिए.

बुधवार को सुबह भारतीय सेवा की कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया था कि भारत के सशस्त्र बलों ने 6-7 मई 2025 की रात 1:05 मिनट से 1:30 बजे के बीच “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया.

सोफिया कुरेशी में बताया कि, “यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था. इस कार्रवाई में नौ आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से इन्हें बर्बाद कर दिया गया.”

पाकिस्तान ने भारतीय हवाई हमले में 26 नागरिकों की मौत और 46 लोगों को घायल होने की जानकारी दी है, जबकि भारत ने कहा है कि नियंत्रण रेखा पर सीमापार से हुई गोलीबारी में 10 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और 32 लोग घायल हुए हैं.

दूसरी ओर पाकिस्तान के सरकारी टीवी ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर तीन जगहों पर मिसाइलों से भी हमला किया है.

वहीं पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत के पांच लड़ाकू विमान और एक ड्रोन को मार गिराया है. हालांकि पाकिस्तान के इस दावे पर भारत की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने अभी तक नहीं आई है.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…