हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने बयान दिया है. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शिरकत करने के बाद वो इसराइल वापस लौटे हैं.

बिन्यामीन नेतन्याहू ने नसरल्लाह को मारने को ‘ऐतिहासिक मोड़’ बताया है. नेतन्याहू ने कहा है कि इसराइल ने नसरल्लाह से ‘हिसाब बराबर कर दिया है’ जो ‘अनगिनत इसराइलियों’ और कई विदेशी नागरिकों की मौत के जिम्मेदार हैं.
नेतन्याहू ने कहा कि इसराइल अपने दुश्मनों पर हमले जारी रखने के लिए दृढ़ है. उन्होंने ये भी कहा कि हसन नसरल्लाह को निशाना बनाने के उन्होंने निर्देश दिए थे.
साथ ही बिन्यामीन नेतन्याहू ने इस बात को भी कहा कि नसरल्लाह की मौत इसराइल के लक्षयों को हासिल करने के लिए ‘सबसे जरूरी शर्त’ थी.