
गुरुवार आधी रात से अभी से 20 घंटा पहले तक इसराइली हवाई हमलों में कम से कम 94 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इनमें से ज्यादा लोगों की मौत ग़ज़ा दक्षिण शहर खान यूनिस में हुई है.
हमास संचालित सिविल डिफेंस एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बस्साल ने बताया की रात 2 बजे से ( ग़ज़ा के स्थानीय समय के मुताबिक) बचाव दल के खान युनुस से 56 शव निकाले, उतरी ग़ज़ा के बैत लाहिया से चार और सेंट्रल ग़ज़ा के दीर अल-बलाह से दो शव निकाले गए हैं.
इन हवाई हमलों मे मरने वाले में महिलाएं, बच्चे और एक नवजात भी शामिल है.
प्रवक्ता महमूद बस्साल ने बताया की खान युनुस में से एक परिवार के 13 सदस्य भी इस हमले में मारे गए हैं.
इसराइल और हमास के बीच युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था.
ग़ज़ा में युद्ध विराम का समझौता टूटने के बाद से इसराइल वहाँ कई हवाई हमले कर चुका है.
6 मई को इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामीन नेतन्याहू ने कहा था वो ग़ज़ा की 21 लाख आबादी को बचाने के लिए उन्हें स्थानांतरित करेंगे.
इसराइली नाकाबंदी की वजह से ग़ज़ा में भुखमरी के हालात बन चुके हैं.
