
• ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अपने देश पर इसराइल के हमलों में अमेरिका के शामिल होने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में “जायोनी दुश्मन” को दंडित करने का वादा किया है.
• अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान में संभावित शासन परिवर्तन का संकेत देते हुए कहा है, “यदि वर्तमान ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है, तो शान परिवर्तन क्यों नहीं होगा? “
• इसराइल और ईरान के बीच हमले जारी हैं, जबकि विश्व, फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान स्थलों पर अमेरिकी बमबारी के प्रति ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है.
• संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने कहा है कि अमेरिकी हमलों के बाद साइड से बाहर विकिरण स्तर में वृद्धि की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
• ईरान का कहना है कि 13 जून को इसराइल द्वारा किए गए हमले के बाद से 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और कम से कम 3,056 अन्य घायल हुए हैं.
• वहीं ईरान द्वारा इसराइल पर किए गए हमले में 24 लोग मारे गए हैं.