पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संस्थान परगना प्रमंडल में आयोजित हुए परिवर्तन यात्रा के समापन के अवसर पर सोमवार को दुमका के आउटडोर स्टेडियम में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित किया.
अपने संबोधन में मुंडा ने कहा कि आज अपने राज्य में सबके साथ अन्याय हो रहा है. मसानजोर डैम के आसपास के जमीनों पर कब्जा हो रहा है.
यह जमीन आदिवासियों की है, लेकिन सरकार के संरक्षण में यह सब हो रहा है. CNT – SPT एक्ट को बदलने के लिए इनके मंत्री मथुरा महतो ने कभी फाइल को आगे बढ़ाया था. लेकिन मैंने वो फाइल आगे नहीं बढ़ने दिया. अगर वह हो जाता, तो आदिवासियों की जमीन लूट ली जाती. इसलिए मैं कह सकत हूं कि आदिवासियों का विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है.

भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का काम किया. उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में भी आज आदिवासी मुख्यमंत्री हैं. आज राज्य में युवा परेशान है, महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है, हर तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है.
इसलिए राज्य को आगे बढ़ाने के लिए परिवर्तन करना जरूरी है.
राज्य में युवाओं के सपने को पुरा करने के लिए परिवर्तन करना बहुत जरूरी है. घुसपैठियों के माध्यम से जो लूट मचाई जा रही है, उसके लिए परिवर्तन जरूरी है, क्योंकि ये हमारे राज्य और देश की सुरक्षा की बात है.
इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे.