उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया और तलाब में गिर गया.
तस्वीर में दिख रहा विमान तलाब में जा गिरा है जहां विमान का निचला हिस्सा पानी में डूब गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें में दिखाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाली जगह पर सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद हैं.
प्रयागराज के रक्षा विभाग के प्रमुख विंग कमांडर देबर्थो धर ने बताया कि, “आज दोपहर करीब 12 बजे, ट्रेनिंग मिशन पर गए भारतीय वायु सेना का एक छोटा विमान, जिसमें दो चालक दल के सदस्य स्वार थे, आपातकालीन लैंडिंग की.
आगे कहा, “दोनों चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.