महाराष्ट्र: बारामती में प्लेन क्रैश होने कि वजह से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों कि मौत हो गई है.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और (एनसीपी) के नेता अजीत पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के मुताबिक बुधवार सुबह ये हादसा हुआ.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 8:48 बजे विमान की क्रैश लैंडिंग के दौरान हुई. ये विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
यह चार्टर विमान था, जो VTSSK, LJ45 था, और यह मुंबई से बारामती जा रहा था. बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान ये विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई.
विमान में अजीत पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे जिसमें दो क्रू मेंबर और अजीत पवार के दो सहयोगी भी थे. डीजीसीए के मुताबिक हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है. अजित पवार के सुरक्षा गार्ड भी उनके साथ विमान में थें.
अजीत पवार के साथ जिन अन्य लोगों कि मौत हुई है उनके नाम हैं- सुमित कपूर, शांभवी पाठक, विदित जाधव और पिंकी माली हैं.