दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे कि वजह से आपस में बड़ी-छोटी वाहन एक दुसरे से टकरा गई थी जिससे 13 लोगों कि मौत हो गई है और 25 लोग घायल हो गए हैं.
मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, आज एक भीषण और दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसमें 8 बसें और 3 छोटे वाहन आपस में टकरा गए और उनमें आग लग गई.
घटनास्थल से कई शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि कुछ लोगों को बचा लिया गया है और अन्य को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटनास्थल से मिले मलबे और अन्य अवशेषों को यहां के मुर्दाघर में भेज दिया गया है, जहां डॉक्टरों की टीमों ने उनकी जांच की. इसके बाद, 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3 शवों की पहचान अब तक हो चुकी है.
बाकी शव या तो झुलसे हुए हैं या आंशिक रूप से जले हुए हैं, जिनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किया जाएगा. मानक प्रोटोकॉल के अनुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. सभी शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित किया जाएगा.
उन्होंने आगे कहा, “हम पहचाने गए शवों के परिवारों के संपर्क में हैं और शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे, पुलिस घटना के आसपास की परिस्थितियों की गहन जांच के लिए FIR दर्ज कर रही है.
पहचाने गए शवों में से एक गोंडा से, एक प्रयागराज से एक अन्य अलग स्थान से है. स्थान का पता चल चुका है, और उनके परिवार वाले भी आ रहे हैं. उनके संपर्क में हूं.